MP में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों को दी जाएगी पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme).
Govt Emp Corner: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है और कांग्रेस पार्टी के द्वारा कहा गया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। रविवार 1 मई 2022 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर हुई प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पूर्व वित्त मत्री तरुण भनोट और प्रियव्रत सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी। इससे पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने का था कि कांग्रेस शासित अन्य राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। ऐसा ही सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में भी किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार के द्वारा भी ऐलान किया गया है कि 1 जनवरी 2004 और उसके बाद में सरकारी नौकरी में आए राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा इसी कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी यह बड़ा ऐलान किया है कि 2023 में यदि की सरकार बनती है तो कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी और कर्मचारी संगठन काफी लंबे समय से नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) की जगह पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की फिर से बहाली की मांग कर रहे हैं और कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करते हुए कई राज्यों ने नई पेंशन योजना को खत्म कर उसकी जगह पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है।
0 Comments